फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतकालीन पैरा खेलों के लिए दिव्यांगों को किया जाएगा तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

शीतकालीन पैरा खेलों के लिए आदित्य मेहता फाउंडेशन (एएमएफ ) की ओर से दिव्यांग खिलाड़ियों को तैयार किया जाएगा। साथ ही मिशन 100 को बढ़ावा देने के लिए एएमएफ और उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड की ओर से रोड शो का आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित दिव्यांग एथलीट्स की टीम चुना जाएगी।
विज्ञापन

यह जानकारी परेड ग्राउंड स्थित बैडमिंटन सभागार में बृहस्पतिवार को एएमएफ के संस्थापक आदित्य मेहता ने मीडिया को दी। मेहता ने बताया कि औली में होने वाले शीतकालीन पैरा गेम में 80 दिव्यांग खिलाड़ियों की टीम उतराने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें देशभर से ड्यूटी के दौरान दिव्यांगता के शिकार हुए आईटीबीपी, सीआरपीएफ, बीएसएफ के अधिकारी शामिल होंगे। खिलाड़ियों का प्रशिक्षण औली में होगा। अंतरराष्ट्रीय पैरा गेम्स कार्यक्रम की मेजबानी एएमएफ करेगा। टीम में शामिल होने वाले पैरा-एथलीटों को विभिन्न परीक्षणों के माध्यम से चुनकर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय शीतकालीन पैरा खेलों की राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना जाएगा। इसके अलावा तीन फरवरी तक रोड शो आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद औली में शीतकालीन खेलों का प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा। इस अवसर पर डीजी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार, खेल सचिव भूपिंदर कौर अलौख, भारत तिब्बत सीमा पुलिस डीजी संजय सिंह, अपर्णा कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें