फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने ली करवट, तड़के हुई बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

मसूरी। बीते सप्ताह मसूरी व धनोल्टी में हुई भारी बर्फबारी के बाद दो दिन मौसम साफ रहा। बृहस्पतिवार को मौसम ने अचानक करवट बदली और तड़के बारिश शुरू हो र्गई। इसी बीच कैंपटी फाल क्षेत्र में सुबह विद्युत आपूर्ति ठप हो गई और देर रात आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

बर्फबारी के बाद मसूरी व धनोल्टी में मौसम खुशनुमा बना हुआ है। बर्फबारी के लुत्फ उठाने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी मसूरी व धनोल्टी पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार दोपहर धूप खिली और शाम को काले बादल छाने के बाद शीतलहर चलने लगी। इससे ठिठुरन बढ़ गई और अधिकांश पर्यटक शाम से ही होटल के कमरों में कैद हो गए। उधर, धनोल्टी में भी स्थानीय निवासी और पर्यटक अपने आशियानों में दुबके रहे। दूसरी ओर कैंपटी फाल क्षेत्र की बिजली सुबह गुल हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह 10 बजे गुल हुई बिजली देर रात तक बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें