फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए मतदाताओं को चार से बांटे जाएंगे वोटर कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
चार जनवरी से बांटे जाएंगे नए वोटर कार्ड
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से बीते एक सितंबर से 31 अक्तूबर तक चले पुनरीक्षण कार्य के बाद चार जनवरी से नए मतदाताओं को वोटर कार्ड बांटे जाएंगे। दूसरी ओर बुधवार को व्हाट्सएप पर बीएलओ के बूथों पर बैठने के फर्जी मैसेज वायरल होने से जनता के साथ ही अधिकारी भी परेशान रहे।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बीएलओ राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को बूथ पर बैठेंगे। निर्वाचन आयोग से निर्देश आने के बाद नए मतदाताओं को जोड़ने की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। वहीं बुधवार को व्हाट्सएप पर बीएलओ के बूथों पर बैठने के फर्जी मैसेज वायरल होने से जनता के साथ ही अधिकारी भी परेशान रहे। इस मैसेज में बताया गया कि बीएलओ 26 दिसंबर से 25 जनवरी तक सभी मतदान केंद्रों पर बैठेंगे। इस पर काफी संख्या में लोग मतदान केंद्रों पर पहुंच गए, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। जिसके बाद वह जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचे। जहां बताया गया कि अभी बीएलओ मतदान केंद्रों पर अभी नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग की ओर से बीते एक सितंबर से 31 अक्तूबर तक पुनरीक्षण कार्य चलाया गया था। उस दौरान जो भी नए मतदाता जुड़े हैं। उन्हें आगामी चार जनवरी से वोटर कार्ड बांटे जाएंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को बीएलओ बूथ पर बैठेंगे। निर्वाचन आयोग से नए मतदाताओं को जोड़ने के निर्देश मिलने के बाद बीएलओ दिव्यांगों के घर जाकर उनके फार्म भरवाएंगे। इसके बाद वोटर आई कार्ड बांटे जाएंगे।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पीएस रावत ने बताया कि जिले में 1794 बूथों बीएलओ तैनात हैं लेकिन अभी बीएलओ मतदान केंद्रों पर नहीं बैठेंगे। निर्वाचन आयोग की ओर से निर्देश मिलने के बाद ही बीएलओ वहां बैठेंगे। साथ ही नए मतदाताओं का वोटर कार्ड बनाया जाएगा। जिनके नाम मतदाता सूची से छूट गए हैं, उनके नाम भी सूची में जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें