फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल आरोग्यधाम में होगी मुफ्त स्वास्थ्य जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

आरोग्यधाम अस्पताल में रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से मुफ्त स्वास्थ्य जांच और परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उपयोगी परामर्श देंगे। साथ ही ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और मास बॉडी इंडेक्स जैसी जांचें भी मुफ्त की जाएंगी।
दून अस्पताल के पास स्थित आरोग्यधाम सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक मुफ्त शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में वरिष्ठ गैस्ट्रो और बेरियेट्रिक सर्जन डॉ. विपुल कंडवाल के नेतृत्व में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मौजूद रहेगी। डॉ. कंडवाल पेट की बीमारियों और मोटापे के उपचार के विशेषज्ञ चिकित्सक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके साथ शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नितेश, गायनोकोलॉजिस्ट व निसंतानता विशेषज्ञ डॉ. निखत अली, ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. चेतन गिरोटी, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. ए जोशी और फिजीशियन डॉ. ए अंसारी लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे।
----
पंजीकरण और अधिक जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क करें- 0135-2719992 और 2719995
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें