फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी केंद्र, फोटो- पांच हजार लोग होंगे ज्ञानकुंभ में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। हरिद्वार में तीन नवंबर से शुरू हो रहे प्रदेश के पहले ज्ञानकुंभ में देशभर के करीब 5000 लोग शामिल होंगे। इसमें 18 राज्यों के उच्च शिक्षा मंत्री, 131 विश्वविद्यालयों के कुलपति भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रेसवार्ता में कहा कि ज्ञानकुंभ में उच्च शिक्षा में बड़े बदलाव का खाका तैयार होगा।
तीन और चार नवंबर को उच्च शिक्षा विभाग की ओर से हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ में ज्ञानकुंभ का शुभारंभ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे। इस अवसर पर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, नागालैंड के राज्यपाल पद्मनाभ बालकृष्ण आचार्य, मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडे़कर, मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री प्रो. सत्यपाल, बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

ज्ञानकुंभ में कुल पांच तकनीकी सत्र होंगे। पहला सत्र तीन नवंबर को दोपहर दो बजे से शुरू होगा। इसमें ‘भारत में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सरकारी प्रयास’ विषय पर चर्चा होगी। इसमें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, डॉ. प्रणव पांड्या शामिल होंगे। मुख्य वक्ता मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडे़कर होंगे।
दूसरा सत्र चार नवंबर को सुबह नौ बजे से दस बजे तक होगा। इसमें ‘उच्च शिक्षा एवं भारतीय ज्ञान परंपरा’ विषय पर आचार्य बालकृष्ण, प्रो. पीके दीक्षित, कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. डीके नौरियाल अपनी बात रखेंगे। मुख्य वक्ता बाबा रामदेव होंगे।
तीसरा सत्र सुबह 10:30 बजे से सुबह 11:20 बजे तक होगा। इसमें ‘उच्च शिक्षा में नीतियों के निर्माण एवं कार्यान्वयन’ विषय पर मानव संसाधन राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह विचार रखेंगे। इस सत्र में सभी राज्यों के उच्च शिक्षा सचिव भी शामिल होंगे।
चौथा सत्र सुबह 11:45 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा। इसमें ‘नवोन्मेषी, शोध एवं गुणवत्ता सुधार’ विषय पर चर्चा होगी। इसकी अध्यक्ष यूजीसी के अध्यक्ष प्रो. डीपी सिंह करेंगे। सह अध्यक्ष श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत होंगे।
विज्ञापन

अंतिम सत्र दोपहर तीन बजे से चार बजे तक होगा। इसमें ‘उच्च शिक्षा की चुनौतियां एवं कौशल विकास’ विषय पर गढ़वाल विवि के पूर्व कुलपति प्रो. एसपी सिंह अपनी बात रखेंगे। समापन के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि पहुंचेंगे।

कितने लोग होंगे शामिल
अन्य राज्यों के उच्च शिक्षा मंत्री : 18
उत्तराखंड सरकार के मंत्री : 13
अन्य राज्यों के उच्चशिक्षा सचिव : 7
विभिन्न विवि के कुलपति : 131
उत्तराखंड सरकार के अधिकारी : 85
उत्तराखंड के कॉलेजों के प्राचार्य व शिक्षक : 150
उत्तराखंड के विवि के शिक्षक व छात्र : 94
उत्तराखंड के कॉलेजों के छात्र : 417
निजी कॉलेजों के छात्र व शिक्षक : 3485
अन्य आमंत्रित शिक्षाविद् एवं अतिथि : 200
निजी कॉलेजों के निदेशक : 109
आयोजन समिति के सदस्य : 200
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें