फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक स्वस्थता के लिए जागरूकता जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे के उपलक्ष्य में एमकेपी कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग की ओर से मंगलवार को जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें छात्राओं ने हाथ में तख्ती और पोस्टर लेकर मानसिक बीमारियों के प्रति जागरूक किया। कॉलेज की ओर से एक सप्ताह तक मेंटल हेल्थ वीक मनाया जाएगा। इसके तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकों और छात्रों को मानसिक बीमारियों से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

कॉलेज परिसर में निकाली गई रैली को कॉलेज की प्राचार्य सुनीता कुमार ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए सबसे पहले मानसिक रूप से स्वस्थ होना होगा। वहीं मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराधा सिंह ने कहा कि मानसिक रूप से स्वस्थ होने के लिए जागरूकता बहुत ही उपयोगी होती है। उन्होंने बताया कि मेंटल हेल्थ वीक के तहत कॉलेज में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 11 अक्तूबर को छात्रों को फिल्म दिखा कर मानसिक बीमारी के नुकसान के बारे में बताया जाएगा। साथ ही शिक्षकों और छात्रों को बीमारी के लक्षण, बचाव और उपचार की भी जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर डॉ. गीता बलोदी, डॉ. संगीता, डॉ. सरिता कुमार, चेतना पोखरियाल, ममता सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें