फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक मंचन से बताया स्वच्छता का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत जिलाधिकारी दीपक रावत और नगर आयुक्त ललित नारायण मिश्र के निर्देशन में चल रहे स्वच्छता जागरूकता के अंतर्गत मंगलवार को इमैक संस्था के सदस्यों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ज्वालापुर के आर्य नगर चौक और मोहल्ला तालियान बकरा मार्केट चौक पर लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

इस दौरान कलाकारों ने लोगो को समझने का प्रयास किया कि कूड़ा इधर उधर ना फेककर केवल कूड़ेदान में डालना चाहिए और अपने घर के साथ साथ अपने आस पास के क्षेत्र को भी भी साफ रखना चाहिए। बताया कि नगर निगम द्वारा जगह जगह पर जो कूड़ेदान रखवाए गए हैं कूड़ा उन्हीं में डालना चाहिए। गंगा स्वच्छता के समझाया कि हमें गंगा में फैक्ट्रियों तथा किसी भी प्रकार का कूड़ा नही फेकना चाहिए।और ना ही गंगा में स्नान करते वक्त साबुन का प्रयोग करना चाहिए। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के लिये शपथ भी दिलवाई गई। इसमें नगर निगम की तरफ से सेनेटरी इंस्पेक्टर अमित नेगी और सुनीत व इमैक की तरफ से गौरव रस्तोगी, नमन, रितेश, राम आशीष, पायल, मनीषा आदि शामिल थे। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष आशीष कुमार झा, सचिव हेमा भंडारी, नितिन पोखरिया, अमिषा पोखरिया और वंदना सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें