फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल ट्रैकिंग पर गए आईआईटी छात्र सकुशल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

आईआईटी से हिमाचल में ट्रैकिंग के लिए गए 45 सदस्यीय दल के सुरक्षित होने की सूचना पर संस्थान प्रशासन ने राहत की सांस ली है। संस्थान की ओर से छात्रों को वापस लाने के लिए आईआईटी रुड़की की टीम मंगलवार को आईआईटी मंडी पहुंच गई है। आईआईटी के डीन इंटरेक्शन डॉ. परविंद्र कुमार ने बताया कि सभी छात्र सकुशल हैं और जल्द ही लौटेंगे।
विज्ञापन

दरअसल, आईआईटी के हिमालयन एक्सपलोरर क्लब (एचईसी) में शामिल 45 छात्र 18 सितंबर को हिमाचल में ट्रैकिंग के लिए गए थे, लेकिन बर्फबारी के कारण मनाली-केलन मार्ग में सिस्सू नामक जगह पर फंस गए थे। चार दिन से छात्रों के मोबाइल पर किसी का संपर्क नहीं हो पाया था। आईआईटी की ओर से सोमवार देर रात सिविल लाइंस कोतवाली में भी छात्रों से संपर्क नहीं हो पाने की बाबत तहरीर दी थी। इसके बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन की ओर से भी हिमाचल के अधिकारियों से संपर्क साधा गया था। आईआईटी के डीन इंटरेक्शन ने बताया कि हिमाचल में प्रशासन से भी बात हो गई है। सभी छात्र सकुशल हैं। जल्द ही सभी छात्र संस्थान लौट आएंगे। वहीं सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी अमरजीत ने भी सभी छात्रों के सुरक्षित होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें