फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा का खतरा दिखे तो स्कूल न भेजें बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
आपदा का खतरा दिखे तो बच्चों को न भेजें स्कूल
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। शिक्षा विभाग ने पहाड़ में बारिश के दौरान अभिभावकों से बच्चों को स्कूल न भेजने की अपील की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि मौसम खराब होने या आपदा का खतरा होने पर स्कूल न आने वाले बच्चों को गैरहाजिर नहीं माना जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को शिक्षा विभाग ने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर अभिभावकों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विद्यालयी शिक्षा महानिदेशक कैप्टन आलोक शेखर तिवारी ने सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को आदेश का अनुपालन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पहाड़ में भारी बारिश से कई जगह सड़कें और रास्ते टूट गए हैं। नदी-नाले उफान पर हैं। ऐसे में कई बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंच रहे हैं। ऐसी स्थिति में अभिभावक बच्चों को स्कूल न भेजें। अनुपस्थित रहने के बावजूद स्कूल में उनकी उपस्थिति दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें