ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
दून विश्वविद्यालय के आठ स्कूलों में यूजी, पीजी और पीएचडी दाखिलों के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा में 1926 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की गई। दून विवि के कुलसचिव प्रो. एचसी पुरोहित ने बताया कि प्रवेश परीक्षा दस केंद्रों पर संपन्न हुई। पहला चरण सुबह नौ बजे से 11 बजे तक, दूसरा चरण दोपहर 12 बजे से दो बजे तक और तीसरा चरण दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक चला।
परीक्षा के लिए डॉ. रीना सिंह, डॉ. विपिन सैनी, डॉ. नितिन कुमार, डॉ. चारु द्विवेदी, धृति ढौंडियाल, डॉ. आशीष सिन्हा आदि शिक्षकों की समिति बनाई गई थी, जिसके सहयोग से परीक्षा सुचारु रूप से संपन्न हुई। कुलपति प्रो. सीएस नौटियाल ने परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता के दृष्टिकोण से हर केंद्र पर पर्यवेक्षक नियुक्त किए थे। प्रो. पुरोहित ने बताया कि दून विश्वविद्यालय के दो वर्षीय एमबीए कोर्स के लिए ग्रुप डिस्कशन एवं साक्षाकार 29 जून को होगा।
स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज के तहत पहली बार मास्टर ऑफ सोशल वर्क, एमए मनोविज्ञान, एमए सामाजिक मानव विज्ञान आदि कोर्सेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इन तीनों कोर्सेज के अलावा विदेशी भाषा चाइनीज, जर्मन, फ्रेंच, स्पेनिश और जापानी के सर्टिफिकेट कोर्स में दाखिले के लिए 31 जुलाई तक आवेदन किए जा सकते हैं। इसकी प्रवेश परीक्षा अगस्त में आयोजित की जाएगी।
--
10 केंद्रों पर इन पर्यवेक्षकों ने कराई परीक्षा
पटना के टेक्नो पार्क, अशोक राजपथ केंद्र पर डॉ. साद बिन हामिद, लखनऊ के कोस्मो फाउंडेशन, इंडस्ट्रियल स्टेट गोल मार्केट केंद्र पर डॉ. संगीता साहू, दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ लोकल सेल्फ गवर्नमेंट, जनकपुरी केंद्र पर डॉ. अविनाश कुमार और मैरीट्रेक सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, ओखला केंद्र पर डॉ. राकेश साहनी, क्वींस पब्लिक स्कूल हल्द्वानी के केंद्र पर डॉ. बीएम हरबोला, हरिद्वार के स्वामी दर्शनानंद इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट, गुरुकुल परिसर केंद्र पर डॉ. डीडी गुप्ता, देहरादून के डीडी कॉलेज नींबूवाला, गढ़ी कैंट केंद्र पर डॉ. वीपी अग्रवाल, स्किल शेयर मैनेजमेंट सॉल्यूशन नंदा की चौकी केंद्र पर डॉ. प्रशांत सिंह, इन्फ ाइनाइट डायमेंशन, राजपुर रोड केंद्र पर मनोज कुमार पुरोहित एवं तुलाज इंस्टीट्यूट, सेलाकुई केंद्र पर डॉ. विजय श्रीवास्तव ने पर्यवेक्षक के रूप में परीक्षा संपन्न कराई।