फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की बारिश ने दिलाई गर्मी और उमस से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

राजधानी दून समेत आस-पास के क्षेत्रों में शनिवार को हुई हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिलाई। वहीं दिनभर अलग-अलग क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने रविवार को भी कई क्षेत्रों में हल्की बारिश का अनुमान जताया है।
बीते दिनों से हो रही गर्मी और उमस से लोगों को शनिवार को कुछ राहत मिली। सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छा गए। करीब नौ बजे कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी शुरू हो गई। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे तक अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश होती रही। दोपहर में एक बार फिर बूंदाबांदी शुरू हो गई और अलग-अलग क्षेत्रों में रुक-रुककर बारिश होती रही। दिनभर हुई इस हल्की बारिश के चलते पारा गिर गया। इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। शनिवार को कई दिन बाद राजधानी में तापमान करीब 31 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा शाम को ठंडी हवाओं ने मौसम सुहावना बना दिया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। दिन में कुछ समय के लिए हल्की बारिश भी हो सकती है। राजधानी दून में भी बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..................

मसूरी में तेज बारिश, कोहरा छाया
मसूरी।
पहाड़ों की रानी मसूरी में शुक्रवार देर रात से शनिवार दोपहर तक बारिश का सिलसिला चलता रहा। बारिश से मसूरी का मौसम सुहावना हो गया, जिसका पर्यटकों ने खूब लुत्फ उठाया। बारिश थमने के बाद मसूरी में कोहरा छा गया। वाहन चालकों को हेड लाइट जलाकर चलना पड़ा। वहीं, ठंड बढ़ने की वजह से पर्यटकों और स्थानीय लोगों को गर्म कपड़े पहनने पड़े। वहीं, शाम करीब चार बजे हल्की धूप निकलने से मौसम साफ हुआ। लेकिन शाम को फिर से ठंड बढ़ गई।

तापमान
अधिकतम-33
न्यूनतम-24

सूर्योदय- सुबह 5:16 बजे
सूर्यास्त- शाम 7:20 बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें