फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमए से पासआउट होंगे 45

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

भारतीय सैन्य अकादमी से 458 जेंटलमैन कैडेट्स पासआउट होंगे। इस बार नेपाल के सेना प्रमुख जनरल राजेंद्र छेत्री परेड की सलामी लेंगे। नौ जून को आईएमए में होने वाली पीओपी की तैयारियां तेज हो गई हैं। रिव्यूइंग ऑफिसर जनरल छेत्री को भारतीय सेना ने ‘मानद जनरल’ की रैंक से नवाजा हुआ है।
विज्ञापन

नेपाल के सेना प्रमुख का छह दिवसीय भारत दौरा बुधवार से शुरू हो गया। वह थल सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत के निमंत्रण पर आए हैं। अपने इस दौरे के दौरान ही नौ जून को नेपाल चीफ भारतीय सैन्य अकादमी पहुंचेंगे। वह वरिष्ठ भारतीय सैन्य अधिकारियों से भी मिलेंगे। इस उच्चस्तरीय दौरे से नेपाल और भारत, दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग बढ़ाने के साथ ही द्विपक्षीय सहयोग भी मजबूत होगा। इन दिनों उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भारत और नेपाल की सेना के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास ‘सूर्य किरण’ भी चल रहा है। इसमें 300 सैनिक भाग ले रहे हैं। भारत व नेपाल के सैनिक आतंकवाद व विद्रोह से निपटने व संचालन के अपने अनुभव साझा कर रहे हैं। यह सैन्य अभ्यास 12 जून तक चलेगा। नेपाल के सेना प्रमुख को भारतीय सेना मानद रैंक से नवाज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें