फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन तस्करों और अधिकारियों में फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रुड़की।
क्षेत्र के इब्राहिमपुर जंगल में बुधवार देर रात खैर के पेड़ काट रहे वन तस्करों और वन विभाग की दो सदस्यीय गश्ती टीम का आमना-सामना हो गया। बताते हैं कि दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग भी हुई। फायरिंग के दौरान वन दारोगा के अकेले पड़ने पर टीम बैकफुट पर आ गई, जिससे तस्कर कुछ कटे पेड़ लादकर भाग निकले। सूचना पर पहुंचे वन अधिकारियों ने तस्करों की तलाश की, लेकिन किसी का कहीं पता नहीं चल पाया। इसके बाद टीम ने खैर के सात कटे पेड़ रेंज कार्यालय पहुंचाए।
बुधवार रात करीब एक बजे रेंज के वन दारोगा करमजीत सिंह, वन आरक्षी विनोद कुमार के साथ जंगल में पेट्रोलिंग कर रहे थे। इस दौरान दारोगा को जंगल में रोशनी दिखाई दी। उन्होंने टॉर्च जलाई तो करीब आठ-दस लोग खैर के पेड़ काटते दिखाई दिए। वन दरोगा के मुताबिक टॉर्च की रोशनी देख तस्करों ने दारोगा पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में वन विभाग की टीम ने भी फायरिंग की। वन आरक्षी के पास हथियार न होने पर वन विभाग की टीम पीछे हटने को मजबूर हो गई। उन्होंने इसकी सूचना वायरलेस पर रुड़की रेंज कार्यालय को दी। मुठभेड़ की सूचना पर रुड़की के रेंजर टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन इससे पहले तस्कर खैर के तीन छोटे-छोटे पेड़ साइकिलों पर लादकर फरार हो गए। रेंजर और उनकी टीम ने सुबह पांच बजे तक जंगल में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन किसी का कहीं पता नहीं चल पाया। बाद में अधिकारियों ने खैर के सात कटे पेड़ रेंज कार्यालय पहुंचाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इब्राहिमपुर के जंगल में पेट्रोलिंग के दौरान वन तस्करों व वन दारोगा के बीच मुठभेड़ हुई है। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच पांच राउंड फायरिंग हुई। वन तस्कर खैर के पेड़ काट रहे थे। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। साथ ही मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
- मयंक कुमार गर्ग, रेंजर रुड़की रेंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें