फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 मई को हड़ताल पर रहेंगे प्रदेशभर के कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

11 सूत्री मांगों को लेकर प्रदेशभर के कर्मचारी 18 मई को हड़ताल पर रहेंगे। प्रदेश स्तर पर राजधानी के परेड मैदान में धरना प्रदर्शन कर कर्मचारी अपना विरोध जताएंगे। वहीं, सभी जिला मुख्यालयों से हड़ताली कर्मचारी जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजेंगे।
शुक्रवार को परेड मैदान स्थित संघ भवन में आयोजित उत्तराखंड कार्मिक, शिक्षक, आउटसोर्स संयुक्त मोर्चा की बैठक में आंदोलन की रणनीति तय हुई। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि वह चरणबद्ध तरीके से आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे। संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्षों के नेतृत्व में सात से 14 मई तक गेट मीटिंग और जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। कर्मचारी 18 मई को राजधानी के अलावा सभी जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन कर विरोध जताएंगे। साथ ही जिलाधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को 11 सूत्री मांग पत्र भी भेजा जाएगा। मोर्चा अध्यक्ष ठाकुर प्रहलाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभी संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

................
रवि पचौरी संयोजक सचिव बने
मोर्चा का विस्तार करते हुए रवि पचौरी को संयोजक सचिव बनाया गया है। संयोजक मंडल में गजेंद्र कपिल, प्रदीप कोहली, रामचंद्र रतूड़ी, अरूण पांडे, गोविंद सिंह नेगी, प्रवीन रावत, ललित शर्मा, सूर्यप्रकाश राणाकोटी, रमेश नेगी, रमेश बिंजोला, दीपक चौहान, बाबूखान, नत्थी सिंह कुंदरा, मंजू बड़ोला, राजेश कुमार, कुलदीप शर्मा, नंदकिशोर, शक्ति प्रसाद भट्ट, हर्षमणी नौटियाल, सीपी सुयाल, जेसी पंत, राकेश शर्मा, प्रदीप कंसल को भी शामिल किया गया। वहीं, रामचंद्र रतूड़ी को मुख्य प्रवक्ता, अरूण पांडे व गोविंद नेगी को प्रवक्ता नामित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें