फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दौर में पहुंची कुहू और रोहन की जोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे दौर में पहुंची कुहू और रोहन की जोड़ी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
बीडब्ल्यूएफ न्यूजीलैंड ओपन ग्रांड प्री गोल्ड सीरीज में कुहू और उसके जोड़ीदार रोहन कपूर ने मिक्स डबल में इजराइली जोड़ी को हराकर दूसरे दौर में जगह पक्की कर ली है।
इन दिनों न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में बीडब्ल्यूएफ न्यूजीलैंड ओपन ग्रांड प्री गोल्ड सीरीज चल रही है, जिसमें मंगलवार से मेन ड्रा के मुकाबले शुरू हुए। प्रतियोगिता में भारतीय जोड़ी कुहु गर्ग और रोहन कपूर ने मिक्स डबल के अपने पहले मुकाबले में इजराइली जोड़ी मिशा जिलबरमेन, सेनिया पोलिकारपोवा को 11-21, 21-7, 21-10 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि कुहू और रोहन का दूसरे दौर में कोरिया की जोड़ी से पांच मई को मुकाबला होगा। बताया कि कुहू और रोहन को इस टूर्नामेंट में सीधे मेन ड्रा में जगह मिली हैै। कुहू उत्तराखंड की उभरती हुई शटलर है जबकि रोहन कपूर दिल्ली के रहने वाले हैं। दोनोें इस टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें