फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून विवि ने जीती क्विज प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

राज्यपाल डॉ. केके पाल ने कहा कि क्विज प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से छात्र-छात्राओं में आत्मविश्वास आता है, जो सफल कॅरियर की पहली शर्त है। वह सोमवार को उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय और दून विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित प्रथम अंतर विश्वविद्यालयी क्विज प्रतियोगिता के दौरान छात्र-छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में दून विवि की टीम विजेता बनी, जबकि उत्तराखंड तकनीकी विवि ने दूसरा स्थान हासिल किया।
राज्यपाल डॉ. केके पाल ने दीप जलाकर क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सफल रहने पर भविष्य में अखिल भारतीय क्विज प्रतियोगिता भी कराई जा सकती है। डॉ. पाल ने कहा कि इंटरनेट सूचना का सबसे बड़ा स्रोत है, लेकिन भ्रामक जानकारियों से बचना चाहिए। ग्रैंड फिनाले में यूटीयू, दून विश्वविद्यालय, एचएनबी उत्तराखंड मेडिकल एजुकेशन विश्वविद्यालय और उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय की टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

85 अंकों के साथ दून विवि ने पहला, 75 अंकों के साथ यूटीयू दूसरे और 70 अंकों के साथ एचएनबी उत्तराखंड मेडिकल एजुकेशन विवि तीसरे स्थान पर रहा। विजेताओं को राज्यपाल ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न और सर्टिफिकेट दिए गए। मौके पर यूटीयू के कुलपति डॉ. यूएस रावत, एचएनबी उत्तराखंड मेडिकल एजुकेशन विवि के कुलपति प्रो. एचएस धामी, दून विवि के कुलपति डॉ. सीएस नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें