सात को दून में जलवे दिखाएंगे टाइगर श्रॉफ
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
बागी-2 में धमाल मचाने के बाद टाइगर श्रॉफ अब स्टूडेंट ऑफ दी ईयर-2 फिल्म की शूटिंग के लिए सात अप्रैल को अनन्या पांडेय और यूनिट के साथ दून आ रहे हैं। जहां वह एफआरआई में फिल्म की शूटिंग करेंगे।
बॉलीवुड क्रियेटिव प्रोड्यूसर सुमित अदलक्खा ने बताया कि फिल्म की शूटिंग नौ अप्रैल से एफआरआई में होगी। इसका पहला सेट यहीं लगाया जाएगा। इसके बाद की पूरी शूटिंग भट्टा गांव और मसूरी में की जाएगी। धर्मा प्रोड्क्शन के बैनर तले बन रही करण जौहर की इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ और अनन्या पांडेय लीड रोल में हैं। फिल्म के डॉयरेक्टर पुनीत मल्होत्रा और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर पार्थ ढोलकिया हैं।
इससे पहले स्टूटेंड ऑफ दी ईयर साल 2012 में आई थी। जिसमें आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में थे। वहीं अब बागी-2 के बाद अब टाइगर श्रॉफ यहां अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाएंगे।
वहीं सुमित अदलक्खा ने सलमान खान को सजा वाले मामले में कहा कि हम न्याय पालिका का सम्मान करते हैं लेकिन जो फैसला आया है वह दुखद है। सलमान समाजसेवा के कार्यों से जुड़े रहते हैं, वे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की सहायता करते हैं। सलमान के जेल जाने से बॉलीवुड को करोड़ों का नुकसान होगा।