ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
सात सूत्री मांगों को लेकर प्रदेशभर के ग्रामीण बैंकों में सोमवार से अगले तीन दिन तक हड़ताल रहेगी। इस दौरान कर्मचारी काम नहीं करेंगे। इससे पूर्व रविवार को अनदेखी से नाराज कर्मचारी हरिद्वार सांसद एवं पूर्व सीएम डा. रमेश पोखरियाल निशंक से मिले।
बैंक कर्मचारियों के संगठन के पूर्व अध्यक्ष भुवनेंद्र बिष्ट ने बताया कि उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के अधिकारी संगठन सोमवार को धर्मपुर स्थित ग्रामीण बैंक टावर में धरना प्रदर्शन करेंगे। सांसद निशंक को समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही भारत सरकार के वित्तमंत्री अरुण जेटली को संबोधित ज्ञापन दिया। मौके पर राजेंद्र कुमार, कुलवंत रावत, प्रदीप वर्मा, बचन रावत, सनील भट्ट, भगत तड़ियाल, विपिन बहुगुणा आदि मौजूद रहे। बैंकों की इस हड़ताल में 283 ग्रामीण बैंक शाखाओं के 1100 कर्मचारी शामिल होंगे।