फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी मैदान के उपयोग की मांगी अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

उक्रांद कार्यकर्ताओं ने मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह से मिलकर गैरसैंण में जीआईसी मैदान के उपयोग की अनुमति मांगी। उन्होंने कहा कि 20 मार्च को कार्यकर्ता भराड़ीसैंण विधानसभा का घेराव करेंगे। अगर इस बीच किसी भी कार्यकर्ता को गैरसैंण जाने से रोका गया तो वे अल्मोड़ा और गढ़वाल मंडल में गैरसैंण से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर जाम लगाएंगे।
विज्ञापन

सोमवार को मुख्य सचिव से मिले उक्रांद कार्यकर्ताओं ने कहा कि दल ने 1992 में उत्तराखंड की जनता की भावनाओं के अनुरूप गैरसैंण चंद्रनगर को राज्य की स्थायी राजधानी की घोषणा का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा था। उक्रांद तभी से गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने के लिए आंदोलनरत है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर जनता गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने के लिए आंदोलन कर रही है। वहीं, उक्रांद भी सोमवार को राजधानी घोषित करने की मांग पर विधानसभा का घेराव करेगा। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल से हजारों कार्यकर्ता गैरसैंण में एकत्रित होंगे। मौके पर दल के संरक्षक बीडी रतूड़ी, केंद्रीय महामंत्री जयप्रकाश उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष संजय क्षेत्री, केंद्रीय सचिव धर्मेंद्र कठैत, वरिष्ठ नेता लताफत हुसैन, सुरेंद्र बुटोला, गौरव उनियाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें