फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में मेरा क्या रोल होगा यह सोचने वालों का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहद करीबी समझे जाने वाले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के पुत्र शौर्य डोभाल का कहना है कि युवा अपना रास्ता खुद निकाल लेते हैं, भले वह राजनीति ही क्यों न हो। उन्होंने कहा कि फिलहाल वह भाजपा की विचाराधारा लोगों तक पहुंचा रहे हैं। पार्टी जो काम दे रही है, उसे ईमानदारी से निभा रहे हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में उनकी क्या भागीदारी होगी, ये सोचना उनका नहीं, बल्कि ‘सोचने वालों’ का काम है।
पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक गलियारों में शौर्य डोभाल चर्चाओं में हैं। वजह मिशन-2019 का चुनाव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डोभाल परिवार की नजदीकियां हैं। बृहस्पतिवार को दून विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं से विजन इंडिया पर संवाद करने पहुंचे शौर्य डोभाल ने राजनीति में उनकी सक्रियता के सवाल पर कहा कि पार्टी जो भी काम देगी, उसे करेंगे। 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चाओं के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी तो यूथ से बात करने आया हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी की विचाराधारा और मोदी सरकार के विजन को युवाओं तक पहुंचा रहा हूं। सोचता नहीं कि आगे और पीछे क्या होगा। डोभाल ने कहा कि सवाल यही है पहले करना क्या है, ये तो तय कर लें, उस तक पहुंचना दूसरी बात है। प्रधानमंत्री मोदी के यूथ को सक्रिय राजनीति में चाहने के सवाल पर शौर्य ने कहा कि जिनका काम सोचना है वे सोचें। मेरा और यूथ का काम सिर्फ सहभागिता कैसे करें, यही सोचना है। यूथ की सबसे बड़ी बात ही यह है वह अपना रास्ता खुद निकाल लेता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें