फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग परिवार के बड़े और छायादार वृक्ष सरीखे : प्रेमचंद

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/डोईवाला।
विज्ञापन

लायंस क्लब डोईवाला शाखा की ओर से बुधवार को आयोजित बुजुर्ग सम्मान समारोह में राज्य विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने क्षेत्र के 150 वरिष्ठ नागिरकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मान दिया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने सामाजिक संस्थाओं की ऐसे आयोजनों की सराहना की।
प्रेमनगर बाजार स्थित दून घाटी कॉलेज प्रोफेशनल एजुकेशन परिसर में आयोजित बुजुर्ग सम्मान समारोह में राज्य विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि बुजुर्ग परिवार के बड़े और छायादार वृक्ष सरीखे होते हैं जिनकी छाया में परिवार एकजुट रहता है। पूर्व विधायक रणजीत सिंह वर्मा ने कहा कि भारत में परिवार की धुरी बुजुर्ग ही माने जाते हैं। उम्र के अंतिम पड़ाव में इन्हें स्नेह और सम्मान की आवश्यकता होती है। लायंस क्लब के डॉ. पीके सचान ने कहा कि आज संस्कार लुप्त हो रहे हैं। ऐसे आयोजनों से संस्कारों को पुनर्जीवन मिलता है। दून घाटी कॉलेज के निदेशक सुनील अग्रवाल ने कहा कि बुजुर्गों का सम्मान अपने परिवार और घर से शुरू करना चाहिए। लायंस क्लब अध्यक्ष ललित बाली ने कहा कि संगठन बराबर ऐसी सामाजिक गतिवधियों को करेगा। कार्यक्रम में दून घाटी कॉलेज के चेयरमैन वीरेन्द्र सिंह चौहान, लायंस क्लब के हरभजन सिंह, गुलशन अरोड़ा, राम अवतार गुप्ता, एसके बंसल, पवन वर्मा, एके पाल, मनीष नारंग, जसबीर सिंह, ईश्वरचंद अग्रवाल, गौरव मल्होत्रा, आनन्द अग्रवाल, रंजन मल्होत्रा, नरेन्द्र नेगी, कुलदीप आचार्य, देवी प्रसाद डबराल, विनय जिंदल, सुषमा आर्य, मनोज नौटियाल, राजेन्द्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें मिला सम्मान : लायंस क्लब डोईवाला ने बुजुर्ग सम्मान समारोह में शहीद सुनील क्षेत्री की माता कमला क्षेत्री, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल की माता धर्मो देवी, समाजसेवी देवराज बाली, शिक्षाविद् हेमचंद लोहानी, भगवान सिंह सैनी, मांगेराम अग्रवाल, गणेश नौटियाल, शांति देवी गुप्ता, नंदकिशोर यादव, बीडी नैथानी, रतनलाल सैनी, ओमप्रकाश कांबोज, हीरालाल गोला, देवेन्द्र सिंह मान आदि लोगों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें