फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश का फासीवाद की ओर ले जा रही मोदी सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं सांसद डी राजा ने केंद्र की मोदी सरकार की आर्थिक और विदेश नीति पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि आरएसएस और भाजपा देश को फासीवाद की ओर ले जा रही है। उन्होंने कहा कि जो सरकार से सहमत नहीं है उसे राष्ट्रद्रोही कहा जा रहा है। दोकलम में भारत और चीन के बीच तनाव पर चिंता व्यक्त करते हुए सांसद डी राजा ने कहा कि बार्डर पर जो समस्या है उसका समाधान युद्ध नहीं बातचीत से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसका आधार 1993 का एग्रीमेंट हो सकता है। भारत एक जिम्मेदार देश है और उसमें बातचीत से समस्या हल करनी की क्षमता है। उन्होंने पाकिस्तान के साथ ही बातचीत करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

मध्य हरिद्वार स्थित एक होटल में अखिल भारतीय शांति और एकजुटता परिषद की उत्तराखंड इकाई की ओर से हिरोशिमा दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए सांसद डी राजा ने मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि मोदी ने मेक इन इंडिया को अमेरिका के लिए मार्केट इंडिया बना दिया है। देश के रक्षा उपकरण बनाने वाली आर्डिनेंस फैक्ट्रियों का निजीकरण कर देश की सुरक्षा को खतरे में डाला जा रहा है।
एडवोकेट अरविंद शर्मा की अध्यक्षता एवं कुलभूषण सक्सेना के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पूर्व विधायक अंबरीष कुमार ने कहा कि देश के गरीबों, बेरोजगार नौजवानों की कीमत पर हथियारों की होड़ से बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि भारत गुटनिरपेक्ष आंदोलन का नेता रहा है, जिसने दुनिया में हथियारों की होड़ को कम करने के लिए काम किया था। उन्होंने कहा कि मोदी हिटलर और मुसोलिनी का युग लाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन ऐसा कभी नहीं होगा। भारत धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक है और रहेगा। एप्सो के राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि 6 अगस्त 1945 को हिरोशिमा पर अमेरिका ने एटमी बम गिराया था तब उसकी आबादी साढ़े तीन लाख थी जिसमें से डेढ़ लाख लोग मारे गए थे। इससे पूर्व भाकपा के वरिष्ठ नेता समर भंडारी, मुरली मनोहर, पार्षद अमन गर्ग, साहित्यकार केएल दिवान, पूर्व प्राचार्य पीएस चौहान आदि कई वक्ताओं ने विचार रखे। एप्सो के महासचिव शशिभूषण सक्सेना ने अथितियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें