कक्षा छह के नए सत्र में प्रवेश के लिए पांच सैनिक स्कूलों में 6 दिसंबर तक 6987 छात्राओं ने ऑनलाइन आवेदन किया है। इन स्कूलों में घोड़ाखाल का सैनिक स्कूल भी शामिल है। उप प्रधानाचार्य स्क्वाड्रन लीडर टी रमेश कुमार ने बताया कि घोड़ाखाल में सबसे अधिक 2390 छात्राओं ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
सैनिक स्कूल सोसायटी ने लड़कियों के दाखिले के लिए एक कमेटी बनाई थी। उसका अध्यक्ष सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की प्रधानाचार्य कर्नल स्मिता मिश्रा को बनाया गया था। 27 सितंबर को चित्तौड़गढ़ में रक्षा राज्यमंत्री के सामने स्मिता मिश्रा ने रिपोर्ट पेश की थी।
नवंबर में पहले चरण के लिए घोड़ाखाल, बीजापुर (कर्नाटक), चंद्रपुर (महाराष्ट्र), कैलीकैरी (आंध्रप्रदेश) और कोडागू (कर्नाटक) के सैनिक स्कूलों का इस प्रक्रिया के लिए चयन किया गया था।