नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत अभियान चलाकर 325 लोगों का सत्यापन किया है। 69 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा बिना सत्यापन अपने घरों में किरायेदार रखने में वाले 42 लोगों पर 4.2 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि शीतला विहार, सरस्वती विहार, गणेश विहार और नई बस्ती क्षेत्र में रह रहे लोगों का सत्यापन किया गया है। जिले में रह रहे आपराधिक प्रष्ठभूमि के लोगों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है। सभी थानों की पुलिस को इस दिशा में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।