फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता उल्लंघन पर 67 मुकदमे, 36 एनसीआर

Fri, 17 Feb 2017 11:52 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
court
विज्ञापन
उत्तराखंड में प्रत्याशियों के धुआंधार प्रचार के बीच आचार संहिता उल्लंघन के करीब 67 मामले दर्ज हुए हैं। इनमें से सबसे अधिक 49 अभियोग पुलिस ने कराए हैं।
विज्ञापन


इनमें बेरोजगारी भत्ता कार्ड बांटने, प्रचार सामग्री जब्त होने, बिना अनुमति के सभा करने आदि को लेकर मामले दर्ज हुए हैं। साथ ही, 36 एनसीआर भी विभिन्न थानों में दर्ज हुई है। पुलिस मुख्यालय ने इन मामलों में साक्ष्यों के अनुरूप जल्द से जल्द कार्रवाई के लिए कहा है।

प्रदेश में चार जनवरी को आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस के साथ उड़न दस्ता और एसएसटी की टीम सक्रिय हो गई थी। आचार संहिता का पालन कराने को प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की निगरानी की गई। बुधवार को मतदान के बाद पुलिस मुख्यालय ने बृहस्पतिवार को दर्ज हुए मुकदमों की समीक्षा की।
विज्ञापन


इस अवधि में प्रदेश में 67 मामले दर्ज हुए हैं। इनमें से एसएसटी ने 12 और उड़न दस्ते ने छह मुकदमे कराए हैं। शेष मुकदमे पुलिस ने दर्ज किए हैं। देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल में आठ-आठ मुकदमे पंजीकृत हुए हैं। इसके अलावा थानों में 36 एनसीआर भी दर्ज हुई हैं। इनमें पुलिस ने 13, एसएसटी ने 17 और उड़न दस्ते ने छह एनसीआर दर्ज कराई हैं।  

आचार संहिता उल्लंघन के मुकदमों की साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी। पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि निश्चित अवधि में इन मुकदमों की विवेचना पूर्ण कर साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाए। निरोधात्मक कार्रवाई में कई जिलों की पुलिस का काम बेहद सराहनीय रहा है। 
- दीपम सेठ, पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था

कैश बरामदगी में नंबर वन रहा देहरादून
विधानसभा चुनाव में कैश बरामदगी के मामले में देहरादून जिला नंबर वन रहा है। यहां करीब एक करोड़ 11 लाख रुपये की बरामदगी हुई। जबकि चमोली 67 लाख 92 हजार की बरामदगी कर दूसरे पायदान पर रहा है। निरोधात्मक कार्रवाई में हरिद्वार जिले ने बाजी मारी है।

प्रदेश की 69 सीटों पर निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव में पुलिस की निरोधात्मक कार्रवाई का भी अहम योगदान रहा है। पुलिस मुख्यालय से मिले आंकड़ों में कैश बरामद करने के मामले में देहरादून पुलिस टीम अव्वल रही। यहां पुलिस, फ्लाइंग दस्ते और एसएसटी की टीम ने प्रदेश में सबसे ज्यादा एक करोड़ 11 लाख की बरामदगी की है।

इनमें मसूरी डायवर्जन से मिला 80 लाख रुपये भी शामिल है, जो बाद में बैंक का पाया गया। इस मौके पर कर्मचारी रकम से जुड़े कागजात उपलब्ध नहीं करा पाए थे। चमोली जिले में 67,92,270 और रुद्रप्रयाग में 59,45,460 रुपये बरामद हुए। निरोधात्मक कार्रवाई में हरिद्वार आगे रहा। यहां 13750 लोगों को मुचलकों में पाबंद किया गया। ऊधमसिंह नगर में 13447 और देहरादून में 4306 लोग पाबंद हुए। शराब बरामदगी में नैनीताल आगे रहा। यहां 16777 लीटर, हरिद्वार में 12237 लीटर और देहरादून में 6903 लीटर शराब की बरामदगी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें