परिचालन केंद्र के मुताबिक बंद सड़कों को खोलने के लिए जा रहे प्रयास
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग हनुमान चट्टी से आगे बंद है
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश में बर्फबारी से छह राष्ट्रीय सहित 66 सड़कें बंद हैं। चमोली जिले में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग हनुमान चट्टी से आगे बंद है। इसी जिले में गोपेश्वर-मंडल-चोपता राष्ट्रीय राजमार्ग और जोशीमठ-मलारी-नीती राष्ट्रीय राजमार्ग भी बर्फबारी की वजह से बंद है।
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक उत्तरकाशी जिले में ऋषिकेश-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग राड़ीटॉप से औरछाबैंण्ड तक एवं ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग गंगनानी से आगे बर्फबारी की वजह से बंद है। टिहरी जिले में चंबा-धनोल्टी-सुवाखोली राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है। जिसे खोलने का प्रयास किया जा रहा है।