फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 65 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। दुबई में नौकरी लगवाने के नाम पर 65 हजार रुपये ठगने के आरोप में मुजफ्फरनगर के सद्दाम के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया गया है। युवक विश्वास कर दुबई तो पहुंच गया था, लेकिन वहां नौकरी न मिलने पर बैरंग लौट आया। युवक के माता-पिता ने जेवरात बेचकर धन जुटाया था।
विज्ञापन

बसंत विहार के सत्तोवाली घाटी निवासी अफजाल अहमद ने बताया कि वह अपने पुत्र फैसल की नौकरी के लिए प्रयासरत थे। इसी बीच मुजफ्फरनगर के बागोवाली निवासी सद्दाम से मुलाकात हुई। सद्दाम ने दुबई में फैसल की नौकरी लगवाने की बात कही और कई कंपनियों में पहचान बताते हुए अच्छे वेतन पर काम दिलाने का आश्वासन दिया। सद्दाम पर विश्वास कर उन्हाेंने घर में रखे जेवरात बेचकर करीब 65 हजार रुपये सद्दाम के खाते में स्थानांतरित करा दिए। इसके बाद सद्दाम फैसल को दुबई भेजने के लिए टाल मटोल करता रहा। धनराशि वापस मांगी तो आरोपी ने दुबई जाने का टिकट भेज दिया और दुबई में शरीफ नाम के शख्स से मिलने को कहा। फैसल दुबई पहुंच गया, लेकिन वहां कोई शख्स नहीं मिला। इस बाबत सद्दाम से फोन पर बात की गई तो वह गाली-गलौज पर उतर आया। बाद में फैसल थक हारकर दुबई से लौट आया। यहां आकर पता चला कि सद्दाम पहले भी इस तरह से ठगी कर चुका है। पुलिस ने धोखाधड़ी की धारा में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें