फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन ओवर रेटिंग पर ठेकेदार का 65 हजार का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब के अद्धे पर सेल्समैन ने एक व्यक्ति से 10 रुपये ज्यादा वसूले तो आबकारी विभाग ने लाल पुल स्थित अंग्रेजी शराब के ठेका संचालक का 65 हजार रुपये का चालान कर दिया। व्यक्ति ने डेबिट कार्ड से भुगतान किया था। शिकायत पर आबकारी विभाग हरकत में आया।
विज्ञापन

सहारनपुर रोड स्थित लाल पुल के पास अंग्रेजी शराब का एक ठेका है। शनिवार शाम एक व्यक्ति ने सेल्समैन से अद्धा (हाफ) मांगा। साथ ही भुगतान के लिए अपना डेबिट कार्ड दे दिया। सेल्समैन ने 370 रुपये अद्धे के 380 रुपये काट लिए। पीओएस (प्वांइट ऑफ सेल) की पर्ची हाथ में आते ही व्यक्ति ने इसकी शिकायत जिला आबकारी अधिकारी से कर दी। उसके बाद जिला आबकारी अधिकारी मनोज उपाध्याय ने लाल पुल स्थिति ठेके पर विभागीय टीम भेजकर मामले की तस्दीक की। उपाध्याय ने बताया कि ओवर रेटिंग की पुष्टि हुई है। लिहाजा, महीने के राजस्व के आधार पर ठेका संचालक का 65 हजार रुपये का चालान किया है। साथ ही प्राथमिक कार्रवाई के आधार पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
अधिकारियों की सुस्ती से हौसले बुलंद
शराब के ठेके पर नगद लेनदेन पर ग्राहक के पास कोई साक्ष्य नहीं रहता। लेकिन, डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ग्राहक को साक्ष्य के तौर पर पर्ची मिलती है। लेकिन ठेकेदार और सेल्समैन को इसका खौफ नहीं है। पिछले दिनों आयुक्त के निर्देश पर भी जिले में कहीं चेकिंग या निरीक्षण अभियान चलाया। हालत यह है कि आज तक किसी भी ठेके पर ओवर रेटिंग को रंगेहाथ नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन

ओवर रेटिंग खबर का जोड़
शिकायत को मंत्री ने जारी किया था टोल फ्री नंबर
ओवर रेटिंग को रोकने के लिए कई बार प्रयास हुए हैं। इसके लिए पूर्व मंत्री स्वर्गीय प्रकाश पंत ने एक टोल फ्री नंबर 18001804253 भी जारी किया था। बावजूद इसके अब तक ओवर रेटिंग पर लगाम नहीं लग पाई है। इसके अलावा इस नंबर 0135,2656229 पर भी आप शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें