फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में 6417 ने दिया नर्सिंग व पैरामेडिकल का एंट्रेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। दो दिन में कुल 6417 छात्र-छात्राओं ने नर्सिंग व पैरामेडिकल की प्रवेश परीक्षा दी। एचएनबी मेडिकल विश्वविद्यालय की ओर से प्रदेश के 10 शहरों में कुल 13 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई।
विज्ञापन

रविवार को एएनएमस, जीएनएम, बीएससी (नर्सिंग), एमएससी (नर्सिंग), पीबी बीएससी (नर्सिंग), बीएससी (पैरामेडिकल) पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा हुई। दून में तीन और हल्द्वानी में दो सेंटर बनाए गए थे। दून यूनिवर्सिटी में 744, सीआईएमएस कुआंवाला में 1128, जीआरडी आईएमटी राजपुर रोड में 204, मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में 819, इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल काठगोदाम में 231, एसएसजेसी, कुमाऊं विवि, अल्मोड़ा में 320, एलएसएम पीजी कॉलेज पिथौरागढ़ में 386, जीपीआईसी बौराड़ी, नई टिहरी में 368, श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में 817, पीजी कॉलेज रानीखेत में 142, पीएनजीजी पीजी कॉलेज रामपुर में 263, ओम ग्रुप ऑफ कॉलेजेस रूड़की में 544 और जीएनसी चमोली में 451 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें