देहरादून। जिला अस्पताल में शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 624 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। शिविर का आयोजन प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. यतेंद्र सिंह की देखरेख में किया गया।
शिविर में लोगों की रक्तचाप और मधुमेह की जांच की गई। इसके अलावा गर्भवतियों ने एएनसी की जांच कराई। किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता के संबंध में जागरूक किया गया। इस दौरान अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. यतेंद्र सिंह ने कहा कि शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच करना है।