फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सीएम उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के लिए 300 खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन खेल छात्रवृत्ति योजना के तहत देहरादून में जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया शुक्रवार को संपन्न हुई। चयन प्रक्रिया में जिलेभर के 640 प्रतिभावान खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें 318 बालक और 322 बालिकाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी शबाली गुरुंग ने बताया कि योजना के तहत विकासखंड, नगर पंचायत और वार्ड स्तर पर आयोजित चयन ट्रायल के बाद जिला स्तरीय परीक्षण कराया गया। चयन प्रक्रिया में जिला युवा कल्याण अधिकारी के प्रतिनिधियों समेत विभिन्न अधिकारियों की उपस्थिति में खिलाड़ियों का मूल्यांकन किया गया। चयन के बाद जनपद से 150 बालक और 150 बालिकाओं, कुल 300 खिलाड़ियों को एक वर्ष तक प्रतिमाह 1500 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। योजना का उद्देश्य कम उम्र में खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें आर्थिक सहायता और बेहतर प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें