फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों की सफलता में अभिभावकों की भूमिका महत्वपूर्ण : चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

अविरल क्लासेस की ओर से रविवार को जीएमएस रोड स्थित एक होटल में इंजीनियरिंग एवं स्कूलिंग परीक्षाओं में सफलता के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें आईआईटीयन हरीश चौधरी ने छात्र-छात्राओं को सफलता के गुर समझाए। सेमिनार में छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों ने भी शिरकत की।
विज्ञापन

आईआईटीयन हरीश चौधरी ने कहा कि अभिभावकों को समय के अनुसार अपना नजरिया बदलने की जरूरत है। उन्हें बच्चों के लिए समय जरूर निकालना चाहिए। इससे वे छात्र-छात्राओं की प्रगति रिपोर्ट के साथ ही उनकी रुचि के बारे में भी जान सकेंगे। आठवीं कक्षा तक बच्चे के शैक्षणिक रुख का पता चल जाता है, लेकिन नौवीं कक्षा से बच्चे के साथ ही अभिभावकों को भी बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है। अभिभावकों को रोजाना दो से तीन घंटे का समय बच्चे को देना चाहिए। उन पर कोई अनावश्यक दबाव नहीं बनाना चाहिए। इस दौरान अविरल क्लासेस के निदेशक डीके मिश्रा ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें