ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज में हुई इंटर सेक्शन बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शिवाजी सेक्शन ने बाजी मारी। जूनियर श्रेणी में चंद्रगुप्त सेक्शन विजेता रहा। मिडिल श्रेणी में शिवाजी सेक्शन और सीनियर श्रेणी में प्रताप सेक्शन ने बाजी मारी। ओपन श्रेणी में भी प्रताप सेक्शन विजेता रहा। ओवरऑल ट्रॉफी शिवाजी सेक्शन को मिली। प्रताप दूसरे और रणजीत सेक्शन तीसरे स्थान पर रहा। जूनियर श्रेणी में कैडेट सार्थक पाटिल बेस्ट प्लेयर चुने गए। सीनियर श्रेणी में कैडेट एंडी कोबंग को बेस्ट प्लेयर और कैडेट भारत को हाईएस्ट स्कोरर चुना गया। ओपन श्रेणी में कैडेट वीरेश और कैडेट अनंतजीत को संयुक्त रूप से हाईएस्ट स्कोरर चुना गया। आरआईएमसी कमांडेंट कर्नल विवेक शर्मा ने विजेता टीम को बधाई दी।