ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा विभाग की ओर से महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में चल रही तीन दिवसीय राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में दून के नागेंद्र और बालिका वर्ग में नीलम ने बाजी मारी।
इनडोर प्रतियोगिताओं में शतरंज, टेबल टेनिस व बैडमिंटन स्पर्धा के मुकाबले खेले गए। इसके अलावा बालक लंबी कूद बालक वर्ग में काशीपुर के अनिल शर्मा व बालिका वर्ग में देहरादून की रितिका रावत रही। गोला फेंक बालक वर्ग में दून के वैभव चौहान व बालिका वर्ग में काशीपुर की सोनी रही।
अंक व पदक तालिका
जिला अंक पदक
देहरादून 77 10 स्वर्ण
काशीपुर 51 5 स्वर्ण
लोहाघाट 26 2 स्वर्ण