फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलाभिषेक के लिए ऋषिकेश से मंगाया गंगाजल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि के लिए सिद्धपीठ श्री सनातन धर्म मंदिर को विशेष फूलों से सजाया गया है। सोमवार सुबह चार बजे से भोले शंकर का जलाभिषेक शुरू हो जाएगा।
मंदिर समिति के प्रधान सुभाष माकिन ने बताया कि जलाभिषेक के लिए ऋषिकेश से गंगा जल मंगाया गया है। वहीं सिद्धपीठ श्री सनातन धर्म मंदिर में रविवार को आयोजित भजन संध्या में भजन गायिका अनीता मल्होत्रा ने शिव भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों को झूमने में मजबूर कर दिया। इस मौके पर शिव भक्तों ने 201 दीये जलाए। इस अवसर पर अवतार किशन कौल, राजेश भाटिया, विक्की खन्ना, रिंकू भाटिया, बॉबी भाटिया, कांता चावला, संगीता भाटिया, बॉबी भाटिया, रवि भाटिया, गुलशन माकिन, जगन्नाथ दुआ, पंडित कृष्ण प्रसाद, हरीश कोहली, राजीव पूंज, विनोद पंवार, यशपाल माकिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पाप ताप से मुक्ति पाते भव सागर में तर जाते....
गढ़ी कैंट स्थित प्राचीन श्री गोरक्षनाथ नागेश्वर महादेव मंदिर में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। महंत विश्वनाथ के सानिध्य में निकली प्रभात फेरी के बाद शाम को आयोजित भजन संध्या में भजन गायकों ने पाप ताप से मुक्ति पाते भव सागर में तर जाते.... आदि भजनों की प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर मीरा देवी, सीता देवी, देवेंद्र नाथ, अमित कुमार, सोनिया गुरुंग, सपना थापा, लक्ष्मी उपाध्याय, चोचला राणा, प्रदीप, मुकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें