ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
खेल निदेशालय, उत्तराखंड एवं जिला प्रशासन के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय की ओर से आयोजित लॉन टेनिस प्रतियोगिता के समापन पर बृहस्पतिवार को फाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें बालक-बालिकाओं ने अपना दमखम दिखाया। इसके बाद डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव कुमार थापा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के समापन मुकाबलों में बालक वर्ग के अंडर-12 एकल में सेंट जोजेफ्स के वर्चस्व थपलियाल ने ब्राइटलैंड के तेजस शाह को 7-2 से मात दी। अंडर-14 के मुकाबले में इंडियन कैम्ब्रेज के सचिन कुमार ने दून स्कूल के अर्चित ओबरॉय को 7-3 से हराया। अंडर-18 में ब्राइटलैंड के प्रणय मित्तल ने जानकी चिल्ड्रन एकेडमी के आर्यन विंडलास को 6-2, 6-3 से हराया। बालिका अंडर-14 में श्रीराम सेंटीनियल की रिया भाटिया ने ब्राइटलैंड स्कूल की सृजन कोहली को 7-2 से मात दी। बालिका ओपल एकल में सेंटीनियल की रिया भाटिया ने ब्राइटलैंड की इशिता शाह को 7-0 से करारी मात दी। इस मौके पर उत्तेश्वर, विजय कुमार, उमा कांत, राहुल सिंह, भूपेंद्र, सोनू खान आदि मौजूद रहे।