फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 चरणों में मतगणना, दोपहर 12 बजे से आने लगेंगे परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव की मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे शुरू होगी। हरिद्वार नगर निगम की मतगणना 10 और शिवालिकनगर नगर पालिका की छह चरणों में संपन्न होगी। पहले चरण में निगम के वार्ड संख्या एक से 20 के मतों की गिनती की जाएगी। हरिद्वार नगर निगम की मतगणना के लिए 20 और शिवालिकनगर के लिए छह टेबल लगाए गए हैं। निगम क्षेत्र की मतगणना आज सुबह आठ बजे से बुधवार तड़के तक हो सकेगी। इस दौरान बीच में कोई ब्रेक नहीं होगा, हालांकि स्टाफ जरूर बदलता रहेगा। उम्मीद जताई जा रही है कि शुरुआती 20 वार्डों का परिणाम दोपहर 12 बजे से आना शुरू हो जाएगा।
रविवार को नगर निकाय की मतगणना शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद मतपेटियों को भल्ला इंटर कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखा गया है। मतगणना के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। सहायक निर्वाचन अधिकारी बीके मिश्रा ने बताया कि हरिद्वार नगर निगम के समस्त मतदान केंद्रों पर 1,89,266 में से 1,30,196 मतदाताओं ने मतदान किया है। इनकी गणना के लिए भल्ला इंटर कॉलेज में 20 टेबल बनाई गई है। मतगणना आज सुबह ठीक आठ बजे से शुरू होगी। सबसे पहले वार्ड संख्या एक से 20 की मतगणना होगी। इन वार्डों में पार्षदों के साथ ही मेयर की मतगणना भी एक साथ होगी। 20 वार्डों की मतगणना के बाद 21 से 40 और फिर वार्ड संख्या 41 से 60 की मतगणना होगी।
विज्ञापन

छह टेबल पर होगी शिवालिकनगर की मतगणना
भल्ला इंटर कॉलेज में हरिद्वार नगर निगम के साथ ही शिवालिकनगर नगर पालिका की भी मतगणना होगी। हरिद्वार नगर निगम की टेबल के साथ ही शिवालिकनगर की भी छह टेबल लगाई गई है। सहायक निर्वाचन अधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि नगर पालिका शिवालिकनगर में 33,832 में से 20,113 मतदाताओं ने मतदान किया है। इन मतों की गिनती के लिए छह चरण तय किए गए हैं। उम्मीद है कि दोपहर तीन बजे तक शिवालिकनगर के परिणाम आने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

तीन सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी मतगणना
हरिद्वार और शिवालिकनगर नगर पालिका की मतगणना के साथ स्ट्रांग रूम की व्यवस्था की निगरानी के लिए तीन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था और किसी भी घटना से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें