फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाश पांडेय से छीना आरएफसी गोदाम का चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैलाश पांडेय से छीना आरएफसी गोदाम का चार्ज
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। स्थानांतरण के बाद भी गोदाम प्रभारी के पद पर जमने वाले कैलाश चंद्र पांडेय से शनिवार को चार्ज छीन लिया गया। डिप्टी आरएमओ लता मिश्रा और आरएफसी ने गोदाम पहुंचकर उनसे प्रभार संबंधी दस्तावेज लेकर नए इंचार्ज रविंद्र सिंह को सौंप दिए। रविंद्र काफी दिनों से प्रभार लेने को जद्दोजहद में लगे हुए थे। उन्होंने गोदाम से गायब हुए खाद्यान्न का हिसाब लेकर ही प्रभार लेने की बात कही थी।
करीब एक साल पहले ट्रांसपोर्टनगर स्थित आरएफसी गोदाम के वरिष्ठ विपणन निरीक्षक कैलाश पांडे का डिप्टी का आरएमओ हरिद्वार के लिए तबादला हो गया था, लेकिन उन्होंने गोदाम का चार्ज नहीं छोड़ा। शनिवार को संभागीय खाद्यान्न नियंत्रक चंद्र सिंह धर्मशक्तू ने बताया ट्रांसपोर्ट नगर में तीन गोदाम हैं जिसमें से डिप्टी आरएमओ की अध्यक्षता में गेहूं चावल के बोरों का मिलान कर एक और तीन नंबर के गोदाम का चार्ज नए प्रभारी रविंद्र सिंह को सौंप दिया गया है। बताया कि सोमवार को दो नंबर के गोदाम का स्टॉक मिलान किया जाएगा। किसी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार के अंक में अमर उजाला ने आरएफसी के इस गोदाम में गोलमाल की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। जिसके बाद हरकत में आए अधिकारियों ने कैलाश चंद्र पांडेय से प्रभार छीनकर रविंद्र को प्रभार सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें