फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-चीन सीमा पर सेटेलाइट फोन से विदेशी ने की कॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। भारत-चीन सीमा से लगे गंगोत्री हिमालय क्षेत्र से किसी विदेशी द्वारा सेटेलाइट फोन से अपने देश कॉल किए जाने की सूचना मिलने से खुफिया विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। हाल ही में सतोपंथ हिमशिखर पर आरोहण के लिए गए स्पेन के दल में शामिल पर्वतारोही द्वारा सेटेलाइट फोन का उपयोग करने का अंदेशा जताते हुए खुफिया विभाग की टीम इसकी पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

गंगोत्री नेशनल पार्क के वन क्षेत्राधिकारी प्रताप पंवार का कहना है कि आजकल करीब 50 विदेशी पर्यटक गोमुख तपोवन क्षेत्र में गए हुए हैं। स्पेन का पांच सदस्यीय पर्वतारोही दल बीते 26 सितंबर को सतोपंथ हिमशिखर पर आरोहण के लिए गया था। ऊपर बर्फबारी होने के कारण वे अभियान पूरा नहीं कर पाए और शुक्रवार को गंगोत्री लौट आए हैं। इनके अलावा फिलहाल पर्वतारोहण एवं गंगोत्री-कालिंदी-बद्रीनाथ ट्रैक पर कोई विदेशी पर्वतारोही नहीं है।
खुफिया एजेंसियां सतोपंथ आरोहण के लिए गए स्पेन के पर्वतारोहियों द्वारा सेटेलाइट फोन के उपयोग का अंदेशा जताते हुए मामले की पड़ताल में जुटी हैं। पुलिस के साथ ही खुफिया विभाग की टीम गंगोत्री पहुंचकर इन पर्वतारोहियों से पूछताछ में जुटी है। इस दल को पर्वतारोहण के लिए ले जाने वाले हाईलेंड ट्रैक एंड टूर के संचालक पीतांबर पंवार का कहना है कि इन पर्वतारोहियों के पास सेटेलाइट फोन होने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। इस दल के साथ इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन के लाइजन ऑफिसर अनूप पंवार भी हैं। उनसे संपर्क कर इस मामले में जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन


गंगोत्री हिमालय क्षेत्र में किसी विदेशी द्वारा सेटेलाइट फोन से अपने देश बात करने की सूचना मिली है। इसकी पड़ताल की जा रही है। पुलिस और खुफिया विभाग की टीम पड़ताल के लिए गंगोत्री में डेरा डाले हुए है।
विज्ञापन

-ददनपाल, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें