फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों को फिर याद आने लगी निकेतन की क्षमता

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

नारी निकेतन में पटरी से उतरी व्यवस्थाओं की पोल खुली तो शुक्रवार को निकेतन में अधिकारियों और जिम्मेदारों का जमघट लग गया। संवासिनियों में फैले संक्रमण को दूर करने के लिए व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही क्षमता से अधिक संवासिनियां रखे जाने पर बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ने निकेतन कर्मियों को फटकार लगाई। साथ ही 18 वर्ष से कम आयु की संवासिनियां को बालिका निकेतन शिफ्ट करने पर मंथन किया।
शुक्रवार को बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ऊषा नेगी और एसडीएम प्रत्यूष सिंह नारी निकेतन का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पाया कि निकेतन में क्षमता से अधिक संवासिनियां रखी गई हैं। हाल यह था कि निकेतन में बेड 90 हैं, जबकि संवासिनियां 117 रखी गई हैं। दूसरी ओर बालिका निकेतन में 40 बालिकाओं के रहने की व्यवस्था है, लेकिन वहां मात्र 14 बालिकाएं रह रही हैं। इस पर एसडीएम और बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ने नारी निकेतन से 18 साल से कम उम्र की 11 संवासिनियों को बालिका निकेतन शिफ्ट करने के निर्देश दिए। इनमें चार मानसिक रोगी हैं। इनका इलाज कोरोनेशन अस्पताल में चल रहा है। एसडीएम ने डाक्टरों से बालिका निकेतन पहुंचकर मानसिक रोगी चारों संवासिनियों का इलाज करने को कहा गया है। अन्य सात बच्चियां पोक्सो कोर्ट के माध्यम से आई हुई हैं। इनके लिए आ रही कानूनी अड़चन को दूर करने के लिए एसडीएम को कहा गया है।
विज्ञापन


निरीक्षण से पहले व्यवस्थाएं चौकस
बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष और डीएम के निरीक्षण की जानकारी मिलते ही नारी निकेतन के कर्मियों ने पहले से व्यवस्थाएं चौकस कर दी थी। कूड़ेदान खाली करवा दिया था। प्रवेश द्वार को सजाया गया था। मौके पर संवासिनियों की संगीत क्लास चल रही थी। कहीं कोई लापरवाही उजागर न हो इसका विशेष ध्यान दिया गया था। हालांकि डीएम की जगह बाद में एसडीएम ही निकेतन पहुंचे थे।

बालिका निकेतन से उल्टे पांव लौटे एसडीएम
बालिका निकेतन में संक्रमण की खबर का संज्ञान लेते हुए एसडीएम शुक्रवार को बालिका निकेतन पहुंचे। अंदर जाने के लिए एसडीएम करीब 20 मिनट तक गेट के बाहर खड़े रहे लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। जिसके चलते उन्हें उल्टे पांव लौटना पड़ा। इसके बाद एसडीएम नारी निकेतन पहुंचे व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

संवासिनियां जाएंगी पिकनिक मनाने
नगर निगम से अनुमति मिलने के बाद महीने के दो शुक्रवार को संवासिनियां पिकनिक मनाने गांधी पार्क स्थित चिल्डर्न पार्क में जाएंगी। शुक्रवार दोपहर 12 से दो बजे तक संवासिनियों को पार्क में घुमाया जाएगा। बाल आयोग की संस्थाओं सेे उनके खाने-पीने की व्यवस्थाएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन


खटीमा की नवजात भी शिशु निकेतन में
बृहस्पतिवार को खटीमा में चार माह की एक बच्ची सड़क पर मिली थी। बच्ची के साथ पालना और खिलौने भी रखे गए थे। इस बच्ची को शुक्रवार को केदारपुरम स्थित शिशु निकेतन में रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें