एनसीईआरटी किताबों की जांच को अधिकारी तैनात
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। प्राइवेट स्कूलों में एनसीईआरटी पुस्तकों की स्थिति की जांच के लिए अधिकारी तैनात कर दिए गए हैं। नोडल अफसर बनाए गए डॉ. मुकुल सती ने ब्लॉक वार अधिकारी तैनात कर दिए हैं, यह 28 अगस्त तक अपनी रिपोर्ट देंगे।
राज्य के कई निजी विद्यालयों पर एनसीईआरटी से इतर महंगी किताबें लगाने, सहायक पुस्तकों के नाम पर पैसे वसूलने के आरोप लगे थे। जिसके बाद शिक्षा विभाग ने चार मैदानी जिलों में नोडल अफसर नियुक्त कर जांच के निर्देश दिए। दून के नोडल अफसर बनाए गए डॉ. मुकुल सती ने मंगलवार को सभी विकास खंडों में अधिकारी तैनात कर दिए हैं।
उन्होंने बताया कि रायपुर में एसएस तोमर, इंद्रमणि बलोदी, प्रकाश चंद्र सुयाल, मोनिका बम, नर्वदा राणा, डोईवाला में अनिता चौहान, विजेंद्र नेगी, डोईवाला में आरएस राणा, ओमप्रकाश जोशी, दिवाकर भानु प्रताप रावत, सहसपुर में पंकज शर्मा, नवीन चंद्र मिश्रा, दिनेश चंद्र उनियाल, महिपाल सिंह, आरवी सिंह, डा. बेनी प्रसाद पुष्पकार और विकासनगर में वीपी सिंह, एचके श्रीवास्तव व एमएस चौहान को जिम्मेदारी दी गई है।