फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस में नहीं आने वाले अफसरों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

तहसील दिवस पर जनता की समस्या सुनने के लिए उपलब्ध नहीं रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ प्रशासन अब कार्रवाई करेगा। ऐसे अधिकारियों को पहले नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा और सही स्पष्टीकरण नहीं देने पर इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नोटिस भेजने के लिए जिला प्रशासन ऐसे अधिकारियों की सूची तैयार करा रहा है।
जनता की समस्या के समाधान के लिए हर माह के पहले मंगलवार को तहसील दिवस आयोजित किया जाता है। जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने सभी विभागों के अधिकारियों को तहसील दिवस में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर लोगों की समस्या सुनने और उनके समाधान के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद कई विभागों के अफसर तहसील दिवस में आने के लिए राजी नहीं हैं। अफसरों के लगातार नदारद रहने के कारण अब जनता ने भी तहसील दिवस से मुंह मोड़ना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि जब अधिकारी ही तहसील दिवस में नहीं आते तो शिकायत किससे करें। हालांकि, अब जिला प्रशासन ने ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का मन बना लिया है। एसडीएम प्रत्यूष सिंह का कहना है कि तहसील दिवस पर अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। सूची तैयार होते ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को नोटिस भेजकर तहसील दिवस में उपस्थित नहीं रहने का कारण पूछा जाएगा। सही जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई होगी।
--
पिछले एक वर्ष का आंकड़ा
माह गायब विभागों के अफसर
जुलाई 12 विभाग
अगस्त 12 विभाग
सितंबर 14 विभाग
अक्तूबर 19 विभाग
नवंबर 16 विभाग
दिसंबर 20 विभाग
जनवरी 16 विभाग
फरवरी 14 विभाग
मार्च 12 विभाग
अप्रैल 14 विभाग
मई 15 विभाग
जून 17 विभाग
जुलाई 14 विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें