फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होनहारों को मिलीं 27 और एमबीबीएस की सीटें

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

प्रदेश के होनहारों को राज्य कोटा में एमबीबीएस की 27 सीटें और मिल गई हैं। एचएनबी मेडिकल विश्वविद्यालय को बृहस्पतिवार को इसकी सूचना मिली। यह सीटें ऑल इंडिया कोटे की हैं, जो प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में थीं। सीटें नहीं भरने के बाद सेंट्रल पूल से यह सीटें वापस मिल गई हैं। अब दूसरे चरण की काउंसिलिंग में इन सीटों पर दाखिले किए जाएंगे।
एचएनबी मेडिकल बृहस्पतिवार के कुलसचिव प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि दून मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर और हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 15-15 प्रतिशत सीटें (कुल 55 सीटें) ऑल इंडिया कोटे से भरी जाती हैं। ऑल इंडिया कोटे की काउंसिलिंग संपन्न होने के बाद अब 27 सीटें खाली रह गई हैं। अब इन सीटों को सेंट्रल पूल से स्टेट को दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद इन सीटों को राज्य कोटा में बदलकर दूसरे चरण की काउंसिलिंग में शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश में दूसरे चरण के लिए उपलब्ध राज्य कोटे की एमबीबीएस की सीटों की संख्या 32 से बढ़कर 59 पर पहुंच गई है। जबकि, हिमालयन मेडिकल कॉलेज में 48 और एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 76 सीटें रिक्त हैं।
--
किस कॉलेज में कितनी सीटें बढ़ी
दून मेडिकल कॉलेज : 12
राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी : 7
राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर : 8
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें