फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने लगाई अधिकारियों की फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ने लगाई अधिकारियों की फटकार
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। शहर में पेयजल और सीवर लाइनें डालने के कार्यों की विधायक खजानदास ने समीक्षा की। उन्होंने कार्याें की गति धीमी होने और लापरवाही पर अधिकारियों को फटकार लगाई। विधायक ने अधिकारियों को कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि रेसकोर्स क्षेत्र में पेयजल समस्या के निस्तारण के लिए 2.27 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। इस पर शीघ्र ही कार्य शुरू किया जाएगा।
बृहस्पतिवार को रेसकोर्स स्थित विधायक खजान दास के आवास पर जल संस्थान, जल निगम, पीडब्लूडी, एडीबी के अधिकारियों की बैठक ली गई। बैठक में विधायक ने कहा कि शहर में सीवर व पेयजल लाइन की लगातार शिकायतें आ रही है। उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रों में सीवर चौक पड़ा है तो क हीं लाइनें डालकर सड़क खुदी छोड़ दी गई है इससे लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने 15 दिन में समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पीडब्लूडी के एक्सईएन जगमोहन सिंह चौहान, जल निगम की एक्सईएन पल्लवी, जल संस्थान के एक्सईएन मनीष सेमवाल, भाजपा नेता विनोद शर्मा, हरीश डोरा, गोपाल पुरी, विशाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें