फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो आंदोलनकारियों ने किया सीएम आवास कूच

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

राज्य निर्माण के आंदोलनकारियों को सेनानी का दर्जा और आर्थिक आधार पर आरक्षण की रुकी हुई चिह्नीकरण प्रक्रिया की मांग के संबंध में उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी मंच ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास कूच किया। इस दौरान पुलिस ने आंदोलनकारियों की कनक चौक पर बेरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इसके के विरोध में पुलिस और आंदोलकारियाें के बीच काफी देर तक नोकझोंक और धक्का-मुक्की होती रही।
विज्ञापन

उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी मंच के कार्यकर्ता विभिन्न सात सूत्री मांगों के संबंध में करीब 392 दिनों से शहीद स्मारक कचहरी परिसर में धरना दे रहे हैं। शुक्रवार को कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास के लिए जनाक्रोश रैली निकाली। रैली दून अस्पताल से होते हुए बुद्धा चौक, लैंसडौन चौक से होते हुए कनक चौक पहुंची तो पुलिस ने बेरिकेडिंग लगा दी। इसके विरोध में आंदोलनकारियों और पुलिस के बीच काफी देर नोकझोंक हुई। इस दौरान कई महिलाएं बेरिकेडिंग के ऊपर चढ़ गईं। इस मौके पर मंच के केंद्रीय मंत्री नंदा वल्लभ पांडेय ने कहा कि मांगों के संबंध में कचहरी परिसर में 392 दिनों से धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है, लेकिन सरकार हमारी मांगों को नजरअंदाज कर रही है। पांडेय ने राज्य सरकार से रुकी हुई चिह्नीकरण की प्रक्रिया जल्द पूरी करने और सेनानियों के आश्रितों को रोजगार देने की मांग की। वहीं प्रदर्शनकारियों के हंगामे के बीच नायबतहसीलदार यशपाल सिंह राणा मौके पर पहुंचे और आंदोलनकारियों के प्रतिनिधि मंडल से बातचीत कर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद आंदोलनकारियों ने ज्ञापन सौंपा और प्रदर्शन समाप्त किया। प्रदर्शन में मुकेश चंदोला, विरेंद्र सिंह रावत, सरोज रावत, उर्मिला, चंद, खुशीराम, अशोक कृषाली, सुशीला नैनवाल, कुलदीप सिंह नेगी समेत बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें