हरिद्वार। जिलाधिकारी दीपक रावत ने केआरएल कंपनी को निर्देश दिए कि उसको खुला कूड़ा ले जाना बंद और कूड़े का निस्तारण समय पर करना ही होगा। इसके साथ ही केआरएल कंपनी ने कूडे़दानों के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं। कूड़ेदान के बाहर कूड़ा फेंकने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा।
केआरएल पर एनजीटी दो लाख रुपये, तत्कालीन नगर आयुक्त विप्रा त्रिवेदी एक लाख रुपये और अब जिलाधिकारी दीपक रावत दो बार में एक लाख पांच हजार रुपये का जुर्माना ठोक चुके हैं। इसके साथ ही जिलाधिकारी नेेेे गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई करने का निर्देश नगर निगम अधिकारियों को दिया है। नगर निगम के डस्टबिन में कूड़ा डालने के बजाय उसके आसपास फेंकने वालों की अब खैर नहीं है। केआरएल का कैमरा अब उन पर नजर रखेगा। डस्टबिन के बाहर कूड़ा फेंकने वालों पर जुर्माना लिया जाएगा। केआरएल प्रबंधक मनोज शर्मा ने बताया कि राजा गार्डन में पहला कैमरा लगाया जा चुका है और कई अन्य स्थानों पर भी कैमरा लगाने की तैयारी है। नगर आयुक्त नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि प्रशासक की ओर से जारी जुुुर्माने का नोटिस केआरएल को दे दिया गया है। उनके अधिकारियों के साथ बैठक भी की गई है और प्रशासक के निर्देशों का अनुपालन कड़ाई से करने का निर्देश दिया गया है।