फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश के बाद जलभराव और जाम से जूझे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कुछ देर की बारिश ही चंद्राचार्य चौक और ज्वालापुर क्षेत्र में लोगों के लिए मुसीबत बन गई। जलभराव से चंद्राचार्य चौक पर जाम से लगने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर काले घने बादलों के आसमान में छा जाने के बाद अचानक ही तेज बारिश शुरू हो गई। दोपहर के वक्त चंद मिनटों के लिए हुई बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया। सबसे ज्यादा दिक्कत चंद्राचार्य चौक के पास खड़ी हुई। दोपहर के समय जलभराव और स्कूल की छुट्टी के कारण स्थिति ज्यादा बिगड़ गई। टिबड़ी रेल फाटक बंद होने से दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतारें लग गई। काफी देर तक लोग जाम से जूझते रहे। टिबड़ी रेलवे फाटक के खुलने के बाद जाम धीरे धीरे खुल पाया। इधर, चंद्राचार्य चौक क्षेत्र में जलभराव सामान्य होने में भी वक्त लगा।
कैद हो गए दुकानदार
हरिद्वार। जलभराव होने के बाद चंद्राचार्य चौक क्षेत्र का बाजार सूना पड़ गया। क्योंकि व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के आगे पानी भर गया था, लिहाजा ग्राहक पहुंच ही नहीं पाए। दुकानदार भी कैद होकर रह गए थे। ज्वालापुर क्षेत्र में भी तेज बारिश हुई। यहां भी जगह-जगह पानी भर गया। वहीं हरकी पैड़ी और भूपतवाला क्षेत्र में हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें