फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेश और पूजा के प्यार में दीवार बने टानिकेला

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

अभिनेता महेश बाबू और अभिनेत्री पूजा हेगड़े के लव स्टोरी में शुक्रवार को अचानक भूचाल आ गया। जब पूजा के पिता कॉलेज में अचानक आ धमके तो गुस्से पर काबू न कर पाए। जब पूजा के पिता को पता चला कि कॉलेज में दोनों के प्यार के चर्चे हैं तो वो पूजा पर भड़के और उसका हाथ पकड़कर खींचते हुए घर ले गए।
विज्ञापन

यह दृश्य शुक्रवार एफआरआई में चल रही महेश बाबू की फिल्म की शूटिंग के दौरान देखने को मिले। शूटिंग में शुक्रवार को साउथ फिल्मों में पिता का किरदार निभाने वाले अभिनेता व लेखक टानिकेला भरानी सेट पर पहुंचे और इसके बाद पूजा के साथ तकरार के सीन फिल्माए गए। बृहस्पतिवार को दून पहुंचे अभिनेता टानिकेला भरानी फिल्म में पूजा के पिता का किरदार निभा कर रहे हैं। वहीं शूटिंग के दौरान महेश और पूजा से हंसी-मजाक करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें