फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 राजस्व अधिकारियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
40 राजस्व अधिकारियों को सम्मानित किया
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। सर्वेक्षण से संबधित प्रशिक्षण लेने पर जिले में तैनात 40 राजस्व अधिकारियों को शुक्रवार को सर्वे ऑफ इंडिया की ओर से प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। हाथीबड़कला स्थित महासर्वेक्षक कार्यालय के सभागार में हुए समारोह में मुख्य अतिथि महासर्वेक्षक लेफ्टिनेंट जनरल गिरीश कुमार ने अधिकारियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।
महासर्वेक्षक लेफ्टिनेंट जनरल गिरीश कुमार ने कहा कि विभाग प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी इस तरह के कार्यक्रमों को बढ़ाने के लिए सहयोग देगा। वहीं उत्तराखंड राजस्व मंडल के अध्यक्ष एस रामास्वामी ने सर्वेक्षण प्रशिक्षण को बहुउपयोगी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय सर्वेक्षण विभाग के निदेशक आरके मीणा ने बताया कि विभाग और पश्चिमी उत्तर प्रदेश जीडीसी की ओर से हैदराबाद संस्थान के विशेषज्ञ अधिकारियों ने राजस्व विभाग के 40 अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया है। चार से 29 जून तक आयोजित कार्यशाला में अधिकारियों को भू-सर्वेक्षण की आधुनिक तकनीक और विधियों की जानकारी दी गई। मीणा ने बताया कि प्रदेश के अधिकारियों के लिए भारतीय सर्वेक्षण विभाग के कार्यालय में दो चरणों में प्रशिक्षण दिया गया। इससे राजस्व अभिलेखों और राजस्व सर्वेक्षण के आधुनिकीकरण में सहायता मिलेगी। आधुनिक यंत्रों के उपयोग से मापन में खासी मदद मिलेगी। जिससे समय के बचत के साथ राष्ट्रीय आंकड़े तैयार होंगे और लोगों को सटीक राजस्व मानचित्र और भू-सर्वेंक्षण डाटा प्राप्त होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें