ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी प्रजेंट्स ‘अमर उजाला लक्ष्य-2018 द बिगेस्ट एजुकेशन एंड कॅरियर फेयर’ में विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को रोजगार संबंधी महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को रुचि, क्षमता और योग्यता के अनुसार कॅरियर चुनने से सलाह दी। कार्यक्रम के पहले दिन विभिन्न कॉलेज और कोचिंग सेंटरों के सैकड़ों छात्र और छात्राओं ने हिस्सा लिया।
जीएमएस रोड स्थित एक होटल में शनिवार को उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी (यूटीयू) के कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि दुनिया में भारत कौशलता की पहचान बन गया है। इसके कारण देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। केंद्र सरकार की योजनाओं के जरिये रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं। युवा नौकरी पर निर्भर न होकर अपने हुनर और कौशल के जरिए आत्मनिर्भर बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज वही देश शक्तिशाली है, जहां रोजगार और कौशल है। असफलता में ही सफलता के सूत्र छिपे होते हैं। बगैर असफलता के कोई भी व्यक्ति सफल नहीं हो सकता। इस तरह के कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं को बेहतर विकल्प चुनने में आसानी होती है। इसके अलावा कॅरियर एक्सपर्ट शुभम गौतम, पृथ्वी, विकेंद्र चौधरी और विक्रम सोनी ने छात्र-छात्राओं को जरूरी टिप्स दिए। कार्यक्रम में बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य प्रबंधक संजय जोशी, उप क्षेत्रीय प्रबंधक बीएस चौहान और डीडीए के डायरेक्टर संदीप गुप्ता समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
---
डेंटल और मेडिकल से संबंधित कोर्स को छोड़कर अन्य सभी कोर्सों में कॉलेज की ओर से छात्रों को 50 प्रतिशत तक की छूट दी जाती है। छात्रों के 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम के अनुसार छात्रवृत्ति दी जाती है। जैन समुदाय के बच्चों को 50 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी जाती है। कॉलेज में 135 से अधिक कोर्स कराए जाते हैं। बड़ी कंपनियों के साथ समर ट्रेनिंग भी होती है। 12वीं के बच्चों के लिए रविवार स्कॉलरशिप टेस्ट भी कराया जाएगा। इसमें प्रथम आने वाले छात्र को 10 हजार का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, द्वितीय को साढ़े सात तथा तृतीय स्थान पाने वाले छात्र को पांच हजार का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसी दिन एडमिशन लेने वाले को पांच हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
-सौरभ शर्मा, असिस्टेंट रजिस्ट्रार, तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद
---
एडमिशन लेने वाले छात्र सीयू सेट का ऑनलाइन पेपर देकर 100 प्रतिशत तक की छात्रवृत्ति भी ले सकते हैं। पिछले वर्ष 491 कंपनी कैंपस सेलेक्शन के लिए आई थीं। 32 लाख के पैकेज वाली नौकरी पाने पर कॉलेज का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड पर दर्ज हुआ है।
-पंकज शर्मा, असिस्टेंट मैनेजर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी
---
सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) के लिए एकेडमी के पास ग्राउंड है। जिसमें एनडीए, नेवी, एयरफोर्स, मर्चेंट नेवी के लिए छह महीने से लेकर एक साल तक की कोचिंग दी जाती है। जब तक छात्र सफल नहीं होता उसे नि:शुल्क कोचिंग दी जाती है।
-उमेश उनियाल, मार्केटिंग डायरेक्टर, दून डिफेंस एकेडमी
---
पिछले कुछ वर्षों में कॉलेज ने छात्रों को बेस्ट प्लेसमेंट देने का काम किया है। जबकि होटल मेनेजमैंट के छात्रों को देश के साथ ही विदेश में भी नौकरी के अवसर मिले हैं। कॉलेज में कम फीस में छात्रों को बेहतर शिक्षा दी जाती है।
-अरविंद भट्ट, होटल मैनेजमेंट हेड, हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
---
हमारे यहां हफ्ते के सातों दिन पढ़ाई होती है। स्कॉलरशिप टेस्ट में पास हुए टॉप-50 बच्चों को नि:शुल्क पढ़ाया जाता है। बीते सात साल में मेडिकल के क्षेत्र में 100 प्रतिशत रिजल्ट रहा है।
-उदित चौहान, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, बलूनी क्लासेज
--
आज फ्री मिलेंगे रेस-थ्री के टिकट (हाईलाइट करें)
कार्यक्रम में शामिल होने वाले मेधावियों को रविवार को रेस-थ्री फिल्म के टिकट मुफ्त दिए जाएंगे। वर्ष 2017-18 की 12वीं की परीक्षा में 70 फीसदी से अधिक अंक हासिल करने वाले होनहारों को भी मुफ्त टिकट मिलेंगे। इसके लिए छात्र-छात्राओं को 12वीं की मार्कशीट की फोटोकॉपी लेकर आना होगा। इसके अलावा पचास हजार तक स्कॉलरशिप, ऑन स्पॉट एडमिशन पर पांच हजार की स्कॉलरशिप और आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। कार्यक्रम में प्रवेश पूरी तरह मुफ्त है।